Advertisement

सीएम नीतीश का पॉलिटिकल दर्द ! मुख्यमंत्री हैं काफी परेशान..काम का नहीं मिल रहा ‘सम्मान’ आज फिर से छलका ‘दर्द’

-सीएम नीतीश का पॉलिटिकल दर्द ! मुख्यमंत्री हैं काफी परेशान..काम का नहीं मिल रहा ‘सम्मान’ आज फिर से छलका ‘दर्द’

सम्वाददाता।पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राहुल गांधी प्रकरण, लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गोलबंदी से लेकर बीजेपी ने नये अध्यक्ष सम्राट चौधरी और कभी खास रहे उपेन्द्र कुशवाहा पर अपनी चुप्पी तोड़ी. इसी के साथ मीडिया द्वारा उनके साथ किये जा रहे भेदभाव पर भी दर्द बयां किया. नीतीश कुमार ने कहा कि हम काम करते हैं. हम किसी को नहीं कहते कि हमें ही वोट दीजिए। नीतीश कुमार ने अपने पॉलिटिकल दर्द को साझा करते हुए कहा कि हम काम में विश्वास करते हैं, लेकिन हमारी बात मीडिया में नहीं आती.वो (बीजेपी) काम नहीं करते फिर भी उन्हीं का चलता है।
पटना के बापू सभागार में आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दर्द झलक गया. फिर से कहा कि हम काम करते हैं वो खबर नहीं छपती है. कोई साथ आता है फिर भागता है, फिर तरह तरह की बात करता है इसका कोई मतलब है ? हम लोग रोज देखते हैं. बिहार में कितना काम करते हैं वह खबर नहीं रहता है. जो हमारे खिलाफ में बोलता है तो वह खूब छपता है. इसका क्या मतलब है? हम तो हंसते रहते हैं .खिलाफ में खबर छपने से हमको कोई तकलीफ नहीं है. वह (भाजपा नेता) जो बोलेंगे उनको खूब पब्लिसिटी मिलेगी. हमको क्या जरूरत है, कुछ बोलने की? उन्हें(केंद्र सरकार) जो मतलब है करें, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार हो रहा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आज पटना में सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर बना. सम्राट अशोक के नाम पर सब कुछ किया गया, यह कौन किया? बाकी लोग जो अपने तरह से बोलते रहता इसका कोई मतलब है? बाकी देखिए ना… सीएम नीतीश ने फिर से मीडिया से कहा कि आप लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे, आप लोग लिखिएगा मत लेकिन याद रखिएगा. फिर कहा, आप लिखना भी चाहिएगा तो छोड़ देने के लिए कहेगा. कहेगा कि हटाओ-हटाओ इसको. हम लोगों का आप लोगों (मीडिया) के प्रति हमेशा प्रेम का भाव रहा है. आप कुछ भी लिखिए, उससे कोई मतलब नहीं. आप सब लोगों को नियंत्रण में कर लिए हैं. इसलिए उन्हीं की बात आती है. हम लोग जो काम करते हैं उसका कोई खबर नहीं आता. एक तरफा चलते रहता है।
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि क्या बोलते हैं..नहीं बोलते हैं, पता नहीं. उस पर हमको क्या कहना? सम्राट को भाजपा अध्यक्ष बनाने पर कहा कि किसको-किसको बनाते रहते हैं. देखते नहीं है, मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे आदमी (सम्राट चौधरी) के बारे में जो चर्चा किए हैं बताइए वह कौन पार्टी में था? पहले आरजेडी में था, वहां से भागकर जेडीयू में आ गया और अब उधर चला गया है. इन सब का कोई मतलब है जी? फिर मीडिया से तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा किआप लोग जाकर लोगों से पूछिए. लेकिन आप लोग पूछिएगा भी तो चलेगा नहीं. इसलिए आप लोग बुलंद रहिए .कोई बात नहीं. मस्त रहिए बाकी जनता मालिक है जो फैसला करे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही यह कहते हों कि उन्हें प्रचार में विश्वास नहीं. लेकिन देश की मीडिया में तवज्जो नहीं मिलने से पीड़ा में जरूर दिखे।