-सिमरा में 101 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा
बन्दरा/मुजफ्फरपुर।दीपक।
सिमरा स्थित भव्य काली मंदिर प्रांगण में शनिवार को धार्मिक श्रद्धा और परंपरा के साथ 101 कुँवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का रूट सिमरा से हरपुर होते हुए पिलखी बूढ़ी गंडक नदी घाट तक रहा, जहां आचार्य मनीष झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन एवं जलबोझी कराई गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मिठूलाल चौधरी ने जानकारी दी कि आज से अष्टयाम का शुभारंभ हुआ है। रविवार को विवाह कीर्तन एवं जागरण, जबकि सोमवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें नरेश कुशवाहा, प्रमुख पति रंजीत पोद्दार, सेवीन्द्र महतो, बीरेंद्र महतो, अशोक राम, अमर कुशवाहा, राजा बाबू, धर्मवीर गोस्वामी, जनक महतो, भोनू महतो, संतलाल महतो, राजा वार्ड, प्रदीप चौधरी, टुल्लू चौधरी, प्रमोद चौधरी, सुबोध कुमार, सतीश पोद्दार, प्रेम चौधरी, टुनटुन चौधरी और मनोज कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को धर्म और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। मंदिर प्रांगण में भक्तिभाव से ओत-प्रोत माहौल रहा।








