Advertisement

सावन की अंतिम सोमवारी पर स्नान करने गया युवक डूबा, मौत से मचा कोहराम

-सावन की अंतिम सोमवारी पर स्नान करने गया युवक डूबा, मौत से मचा कोहराम
– बूढ़ी गंडक नदी के दरधा घाट पर हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के दरधा घाट पर सोमवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयर थाना क्षेत्र के बन्दरा चंदौली निवासी रामचन्द्र चौधरी के पोता एवं अशोक चौधरी के पुत्र इशान कुमार उर्फ अमन (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

इशान सावन की अंतिम सोमवारी पर भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ था। इसी क्रम में वह दरधा घाट पर स्नान करने गया था, जहां हादसा हुआ।

परिजनों और स्थानीय जदयू नेता जयप्रकाश यादव ने बताया कि इशांत दो बहन एक भाई था।वह बेहद शालीन, व्यवहारिक और प्रतिभाशाली युवक था।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।होनहार एवं परिवार का इकलौता पुत्र था। बन्दरा मुखिया पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को जल चढ़ाने के लिए साथियों के साथ वह दरधा में नदी घाट स्नान करने गया था। उसकी असामयिक मौत से गांव एवं बस्ती में शोक की लहर है।

#नदी_में_हादसा #सावन_सोमवार_दुर्घटना #बूढ़ीगंडक_डूबा_युवक #मुजफ्फरपुर_दुर्घटना #युवक_की_मौत