Advertisement

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन कब्बड्डी और शतरंज की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

-सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन कब्बड्डी और शतरंज की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुजफ्फरपुर।
सिकंदरपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं खेल भवन में 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन कब्बड्डी एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक वर्ग में त्रिशांत कुमार ने प्रथम, यश रमन ने द्वितीय तथा शीलभद्र लाभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालिका वर्ग में भानु रंजन प्रथम, आरोम्या रंजन द्वितीय एवं समैरा तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम, राजीव रंजन ने द्वितीय तथा आकाश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं शतरंज महिला वर्ग में मिधात्त रहमान ने प्रथम, साक्षी कुमारी ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कब्बड्डी अंडर-18 वर्ग में किलकारी की टीम ने बांद्रा प्रखंड को 21-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। कब्बड्डी महिला वर्ग में कुढ़नी की टीम विजेता बनी जबकि एलएनटी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। अंडर-18 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर एकेडमी ने बांद्रा को 29-21 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं कब्बड्डी पुरुष वर्ग में बांद्रा प्रखंड की टीम ने बोचहां प्रखंड को 29-8 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस खेल महोत्सव के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार, रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, समरेश कुमार, कुंदन राज, लालाबाबू सिंह, मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, परवीन वर्मा, सुभाष कुमार, श्वेताव खान एवं अंकुश कुमार की अहम भूमिका रही। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।