Advertisement

सरकार की विफलता,अभ्यर्थियों के साथ बर्बरता: डॉ. प्रेम कुमार

सरकार की विफलता,अभ्यर्थियों के साथ बर्बरता: डॉ. प्रेम कुमार

गया।संवाददाता।

बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन सचिवालय सहायक की सभी पारियों की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा पटना में आंदोलन करने पर पुलिस बल द्वारा कपकपाती ठंड के बीच लाठी चार्ज करना कतई न्यायोचित नहीं है।

दौरा_दौरा कर भीषण ठंड में अभ्यर्थियों को पीटना मानवता को शर्मसार करने वाला है।अभ्यर्थियों के डेलीगेट से प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीर होती,वार्ता कर लेती तो क्या चला जाता है? एक स्वस्थ एवं सही आश्वासन से शिक्षित,बेरोजगार,अभ्यर्थियों के आंदोलन को शांत इससे कराया जा सकता था। इस तरह अभ्यर्थियों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाना लोकतंत्र में ठीक नहीं है।पेपर लीक होना सरकार की बिफलता है।दंड परिणाम अभ्यर्थी भुगत रहे हैं।