-सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप: रामपुरदयाल के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से की कार्रवाई की मांग
-अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्जा? ग्रामीणों ने दिया आवेदन, अवैध निर्माण रोकने की मांग
-टोला सेवक पर सरकारी जमीन पर मकान निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
-रामपुरदयाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बन्दरा प्रखंड के रामपुरदयाल के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की भूमि एवं सरकारी जमीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में लिखा है कि नामित व्यक्ति रामपुरदयाल के निवासी एवं टोला सेवक के रूप में कार्यरत हैं, जिनके पास पहले से ही मकान बनाने योग्य निजी जमीन तीन स्थानों पर उपलब्ध है।
इसके बावजूद उन्होंने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध भूमि तथा सरकारी खाता की जमीन पर पक्का मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जो सरकारी कानून के तहत पूर्णतः अवैध और नियमों के विपरीत है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी उपयोग के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से तत्काल जांच कर निर्माण कार्य को रोकने, अवैध कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस आवेदन पर चंदन कुमार, अजीत कुमार, शिव कुमार, आलोक कुमार ठाकुर, राज नारायण ठाकुर, जगत नारायण ठाकुर सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशासनिक हस्तक्षेप का सभी ग्रामीणों को इंतजार है।












