Advertisement

समाजसेवी स्व. रूपा देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, अतिथियों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

-समाजसेवी स्व. रूपा देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, अतिथियों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

झरिया(धनबाद) – सतीश कुमार श्रीवास्तव।
जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवास पर समाजसेवी स्वर्गीय राम परीखा राम की धर्मपत्नी समाजसेवी स्वर्गीय रूपा देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. रूपा देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने स्व. रूपा देवी के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया। उनके आदर्श और विचार समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, आम आदमी पार्टी के महेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के गौतम कुमार, बैकवर्ड क्लास कॉल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के भोला सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजू प्रमाणिक, शिवकुमार यादव, फरीद मल्लिक, दिलीप महतो, अवधेश यादव, रीना पासवान, शमशाद खान, रामदुलार जी, जितेंद्र राय, सुनील कहार, दयाराम, आदित्य नारायण, जसीम अंसारी, साहब शेख, हरिप्रसाद, वीरेंद्र सिंह, बोलाई सिंह, अजय पासवान, महेंद्र कुमार, नीरज रवानी, मासूम अली, दुर्गाराम, जावेद खान, अमनदीप साव, गोवर्धन यादव, इम्तियाज, शकीला बानो, मोहम्मद अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. रूपा देवी के बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।