Advertisement

समस्तीपुर: बुढ़ी गंडक नदी में छठ पर्व के दौरान स्नान करते युवक लापता

समस्तीपुर: बुढ़ी गंडक नदी में छठ पर्व के दौरान स्नान करते युवक लापता

-खोज में जुटी एसडीआरएफ टीम

समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत वार्ड संख्या-04 निवासी 19 वर्षीय युवक बादल कुमार (पिता: सुरेश पासवान) छठ पर्व के दौरान बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करते समय डूब गया और तब से लापता है। घटना बोस कम्पनी चौक के समीप घाट की है। युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ के हवलदार सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम, जिसमें धीरज कुमार, दिलीप महतो, बबलू कुमार, विकास कुमार शामिल हैं, जुटी हुई है।

स्थानीय प्रशासन के साथ ही सीओ रोहन रंजन, बीडीओ रवीश कुमार, पुलिस प्रशासन, जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी और आपदा मित्र रौशन कुमार यादव और अन्य आपदा मित्र भी खोजबीन में शामिल हैं। सैकड़ों स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में सहायता कर रहे हैं।