Advertisement

समस्तीपुर: अखिल भारतीय वैदिक पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन 

-अखिल भारतीय वैदिक पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

संवाददाता। ताजपुर।

ताजपुर नगर-परिषद क्षेत्र के भेरोखड़ा मे गुरुवार को रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान ने अखिल भारतीय वैदिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल पोद्दार के आवासीय परिसर में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया ।

तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष ताजपुर पूर्वी राजीव सूर्यवंशी ने विधायक वीरेंद्र पासवान एवं जिला महामंत्री सुनील कुमार का अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किए । मौके पर मंडल पश्चिमी राजकुमार पंडित, सुशील चौबे, सत्य प्रकाश सुमित, राजकुमार राय, उमेश चौधरी, अमरनाथ साह, पवन पोद्दार, मुकेश पोद्दार, विशाल सिंह, चन्दन गुप्ता, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, जवाहरलाल साह, गौतम कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, प्रेमलाल पासवान, शिवकुमार दास आदि मौजूद थे ।