Advertisement

सड़क हादसे में महिला की मौत, सड़क पार करते अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, चालक फरार

–सड़क हादसे में महिला की मौत, सड़क पार करते अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, चालक फरार

मोतिहारी , राजन द्विवेदी।

जिला मुख्यालय से सटे बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित गोकुला गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला प्रतिमा देवी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोकुला गांव निवासी मनोज राय की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रतिमा देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, वाहन चालक फरार हो चुका था। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन तथा चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।