Advertisement

सकरी मन महादेव स्थान में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि महोत्सव, शिव बारात में झूमे श्रद्धालु,जीवित सांपों ने बढ़ाया हैरत

–सकरी मन महादेव स्थान में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि महोत्सव, शिव बारात में झूमे श्रद्धालु,जीवित सांपों ने बढ़ाया हैरत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। सकरी मन महादेव स्थान प्रांगण में महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक शिव विवाह महोत्सव ने लोगों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर से करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक निकली महादेव की भव्य बारात में डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
बारात में भूत-बेताल का वेश धारण किए कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। झांकी में मुकेश महाकाल द्वारा प्रस्तुत भगवान गणेश, हनुमान, बंदर-भालू दल और गले में जीवित सर्पों की माला धारण किए महादेव की मनमोहक झलक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।


कार्यक्रम के दौरान व्यास राकेश रंजन और गायिका सोनम भारती ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।
महोत्सव में उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, डॉ. मिंटू झा, भोली कार्जी, रंजीत सहनी, राजेश मंडल, प्रभात कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र सहनी, रविशंकर कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की थीं।
महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामुदायिक एकता का संदेश दिया।