Advertisement

सकरा में युवती हत्याकांड का 2 दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

-सकरा में युवती हत्याकांड का 2 दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: सकरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को जोया प्रवीण नामक युवती घर से साइकिल से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद बेझा चौड़ क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले में मो० जसीम हुसैन के आवेदन के आधार पर सकरा थाना में कांड संख्या 177/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-2) एवं सकरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में किशन कुमार उर्फ कृष्ण (मछही) और पिंक कुमार उर्फ पिंटू कुमार (सरमस्तपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल, मृतका की लाल साइकिल, कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
फिलहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी