Advertisement

संजय ठाकुर पुनः बनाए गए जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता

-संजय ठाकुर पुनः बनाए गए जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार और जनसुराजी संजय कुमार ठाकुर को दूसरी बार बिहार प्रदेश जन सुराज पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जारी अपने पत्र में श्री ठाकुर को यह जिम्मेवारी सौंपी है।

ज्ञात हो कि श्री ठाकुर जन सुराज पदयात्रा अभियान के दौरान 18 अक्टूबर 2023 को जन सुराज के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाए गए थे और उन्होंने प्रशांत किशोर द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का निर्वहन 2 वर्षों तक बखूबी किया । श्री ठाकुर के पुनः मनोनयन से पूर्वी चंपारण जिला समेत बिहार के तमाम जन सुराजियों में खुशी की लहर है।