-श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर कल्याणी चौक राम मंदिर में भव्य आरती, 21 किलो लड्डू का वितरण
मुजफ्फरपुर।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ एवं पावन अवसर पर शहर के कल्याणी चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदुवादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य आरती की गई।
आरती के उपरांत सैकड़ों-हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच 21 किलो लड्डू का वितरण कर खुशियां मनाई गईं।

पूरे मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार, कुणाल श्रीवास्तव, अनमोल ठाकुर, साकेत शुभम ठाकुर, विपुल कुमार, राकेश पटेल, शुभम कुमार, सुधांशु कुमार, सत्यम कुमार, सुंदरी देवी, अनीता कुमारी, सबिता कुमारी, विपिन कुमार, विजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ सनातन संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष इसी तरह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।








