Advertisement

शीतलहर से राहत की पहल: बीडीओ आमना वसी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितर

-शीतलहर से राहत की पहल: बीडीओ आमना वसी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितर

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बन्दरा प्रखंड में शीतलहर से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से मानवीय पहल की गई। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बन्दरा सुश्री आमना वसी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ सुश्री आमना वसी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति शीतलहर के कारण परेशान न हो और सभी लोग सुरक्षित रहें।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखी। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए प्रखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।