-शिवदाहा निवासी वयोवृद्ध राम प्रगास दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन, अंतिम विदाई में पहुंचे बड़ी संख्या लोग
दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ निवासी वयोवृद्ध राम प्रगास दास नहीं रहे। 85 वर्ष की आयु में उनका कल बुधवार को निधन हो गया।उनके पोते अजीत कुमार और सुजीत कुमार वही छोटे बेटे इंदल दास ने बताया कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।

बुधवार को स्थानीय अस्मसान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।बड़े पुत्र अशर्फी दास ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उन्हें अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।जानकारी के अनुसार बता दें कि रामप्रगास दास, एक साधारण परिवार से हैं । अंतिम संस्कार के मौके परिजन बेहद गमगीन दिखाई दिए।












