-शिक्षकों की काउंसलिंग की तारीख घोषित
इसके बाद तय होंगे स्कूल
ब्यूरो।पटना।
बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीपीएससी के द्वारा चयनित 1.47 लाख शिक्षकों की काउंसिलिंग 09 दिसंबर से शुरू होगी। काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों को स्कूल आवंटित की जाएगी। बीपीएससी के द्टीवारा चयनित हेड टीचर, हेड मास्टर समेत टीआरई 2 और टीआर ई 3 के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 36947 हेड टीचर और 5971 हेड मास्टर की काउंसिलिंग 09 से 13 दिसंबर तक होगी। टीआरई 3 के तहत कक्षा एक से पांच के 21911 शिक्षक, कक्षा 6 से 8 के 16989, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों की काउंसिलिंग 16 से 20 दिसंबर तक की जाएगी। इसके साथ ही सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की भी काउंसिलिंग 23 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

बता दें कि टीआरई 3 के तहत कक्षा नौ से 12 के परीक्षा परिणाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी।शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए अलग अलग काउंटर बनाये जायेंगे जहां प्रतिदिन कम से कम 50 से 60 शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर काउंसिलिंग के लिए सभी उपयुक्त व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है।











