Advertisement

शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

-छठमय माहौल के बीच पटना के घाट पर दी जाएगी विदाई

संवाददाता। पटना।

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। छठ के पहले दिन (मंगलवार देर रात) दिल्ली AIIMS में उनका निधन हो गया। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हैं। इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस लीं। फ्लाइट से उनके पार्थिव शरीर पटना लाया गया। पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। कल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे के बाद गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के अलावा कई राज्यों के गवर्नर और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। शारदा सिन्हा के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से काफी लोकप्रिय है। छठ महापर्व से जुड़े उनके गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी।

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर फ्लाइट से पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जदयू के नेता और मंत्री महेश्वर हजारी समेत कई नेताओं और कलाकारों ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। पटना के जिलाधिकारी भी मौजूद थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।