-शादी में डाली जयमाला, फिर दूल्हे से मांगे 2 लाख; बंधक बनाकर 4 दिन तक रखा, पुलिस ने छुड़ाया
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजापाकड़ गांव में शादी समारोह के दौरान अजीबो-गरीब घटना सामने आई। पीरापुर गांव से दूल्हा अपनी बारात लेकर 18 नवंबर को राजापाकड़ पहुंचा। वरमाला के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे से 2 लाख रुपये की डिमांड कर दी।

दूल्हे और उसके परिवार के पास इतनी रकम नहीं थी, जिसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को चार दिनों तक बंधक बना लिया। जब मामला बरियारपुर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को मुक्त कराया।
बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी के अनुसार, दोनों पक्षों को समझाने के बाद गांव के एक मंदिर में शादी संपन्न कराई गई। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
#मुजफ्फरपुर_शादी_कांड #वरमाला_ड्रामा #बिहार_शादी #दूल्हा_बंधक #शादी_में_डिमांड #थाने_तक_शादी








