Advertisement

वैशाली: संस्कार गुरुकुल स्कुल में रंगारंग कार्यक्रम

-संस्कार गुरुकुल स्कुल में रंगारंग कार्यक्रम

वैशाली / सुधांशु।

संस्कार गुरुकुल पब्लिक स्कूल मौना शाखा के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आज विद्यालय के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मधेपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रिपुषुदन श्रीवास्तव, हिंदी की प्राध्यापिका डॉ कविता वर्मा, क्रिएशन गुरुकुल रामगढ़वा से आए परिमल कुमार, संस्कार भारती के गणेश प्रसाद सिंह, विद्यालय के निदेशक चंदन कुमार एवं कुंदन कुमार एवं शिक्षक साहित्यकार डॉ सतीश कुमार साथी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद दो दर्जन से भी अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, हास्य व्यंग आदि से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनकर पुरस्कृत किया गया। जबकि आगत अतिथियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उपस्थित 100 से भी अधिक ग्रामीणों को माला एवं सम्मान पत्र भेंट कर गांव के बड़े बुजुर्गों को संस्कार सम्मान दिया गया।मंच का संचालन शिक्षक साहित्यकार डॉ सतीश कुमार साथी ने किया।