वैशाली : गोरौल के सोन्धो में अगरबत्ती के चिंगारी ने 4 घर जले
वैशाली। सुधांशु।
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत सोन्धो कहरटोली गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर भष्म हो गया। घर मे रखे तीन सिलेंडर के ब्रास्ट होने से गाँव मे दहशत का महौल हो गया। तेज पछआ हवा ने देखते देखते चार घर के हवाले हो गया। सिलेंडर ब्रास्ट की आवाज़ से आसपास के कयी घरे हिल गये। बताया गया है कि गांव के ही शिवजी महतो के घर मे अग
रबती से आग लग गयी और देखते ही देखते गणेश महतो एवं अशोक महतो, अविनाश कुमार, के घर मे इसकी लपेटे मे लेलिया। ,शिवजी महतो, अविनाश कुमार के घरों में रखा अनाज,कपड़ा,नगदी, वर्तन, मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, आभूषण सहित अन्य सामान भी जल गया है। साथ ही पांच बकरी की जलने की जानकारी भी मिली है।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना अग्निशामक को दिया गया। स्थानीय लोगो ने बोरिंग पम्पसेट एवं अग्निशामक दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। नही तो पुरा टोला इस आग के चपेट में आ जाती। अग्निकांड से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।सीओ ने राजस्व कर्मचारी के साथ अग्निपिरितो से मुलाक़ात कर सरकार द्वारा मिलने बाली सभी सहायता उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया गया है।















