Advertisement

वैशाली के बिदुपुर में चोर सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार।

–वैशाली के बिदुपुर में चोर सिंडिकेट का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार।

राजापाकर – संजय श्रीवास्तव। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह पिछले कई महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला मुन्ना कुमार (पिता बैजू पासवान) तथा दूसरा अभिषेक कुमार (पिता हरि विलास पासवान) शामिल हैं। ये दोनों पकौली गांव के निवासी हैं इन्ही दोनों के निःसंदेही पर यह आगे की कार्रवाई हुई है । इनके पास से चोरी का माल, नगदी तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। तीसरा आरोपी नितिन कुमार तथा चौथा अभिषेक कुमार (पिता भोला पासवान) है। इन दोनों को ताला तोड़ने वाले उपकरण और चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुन्ना कुमार और अभिषेक कुमार चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

इनके पास से कान के बाली, नथ, आभूषण, साहित्य सहित अन्य सामग्री, 7,670 रुपये नगद तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सिंडिकेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सक्रिय था। गिरोह ने चोरी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों का बंटवारा कर रखा था और अपने साथियों के माध्यम से वारदातों को अंजाम देता था। बिदुपुर क्षेत्र में पिछले तीन-चार महीनों में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी और आम लोगों का दबाव भी बढ़ रहा था।

पुलिस टीम चारों शातिर चोरों से सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रशासन ने दावा किया है कि इस गिरोह से जुड़े शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए अन्य तीन चोरों की जानकारी और फोटो सार्वजनिक करने से मना कर दिया , ताकि जांच की गोपनीयता बरकरार रखी जा सके।