Advertisement

विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

-विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आज दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में  खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन विद्यालय परिसर में क्विज, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने भाग लिया। अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। कल 31 अगस्त को भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वही केसीआई विद्यालय राजापाकर में भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी, देवानंद दास, शिव शंकर प्रसाद सिंह, रीता कुमारी, किरण कुमारी, नीलम कुमारी, हरि नंदन कुमार आदि थे।