-विनोद सिंह गुंजियाल बने बिहार के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी
पटना।ब्यूरो।
बिहार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर विनोद सिंह गुंजियाल की नियुक्ति की गई है। उन्होंने एच आर श्रीनिवासन का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विनोद सिंह गुंजियाल अब राज्य में चुनाव संचालन और उससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।

बता दें कि निवर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई थी। अब नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में विनोद सिंह गुंजियाल से भी बेहतर चुनावी प्रबंधन की अपेक्षा की जा रही है।











