-विधि संकाय में महामना राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
वाराणसी ।संवाददाता ।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय में 27 दिसंबर 2025 को प्रथम महामना मालवीय राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में देशभर से 22 टीमों ने “संवैधानिक नैतिकता के बदलते आयाम एवं न्यायालय की भूमिका” विषय पर प्रभावी एवं तार्किक भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति पी. के. गिरी, आर. एल. शुक्ला एवं जे. पी. तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार RGNUL (पंजाब) को ₹30,000, द्वितीय पुरस्कार बनस्थली विद्यापीठ को ₹20,000 तथा तृतीय पुरस्कार VKM कामच्छा को ₹10,000 प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. क्षेमेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. एस. के. गुप्ता ने प्रस्तुत किया।















