-विधायक राज सिन्हा ने एसएनएमएमसीएच में बंद लिफ्ट को चालू कराया
धनबाद ।दिलीप।
विधायक राज सिन्हा द्वारा धनबाद के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में अपने विधायक मद से लगाई गई लिफ्ट के काफ़ी दिनों से बंद पड़े होने की खबर पाकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। परिणाम स्वरुप मिनटों के अंदर ही बंद पड़ी लिफ्ट मरीजों की सुविधा के लिए चालू कर दी गई।
मौके पर विधायक राज सिन्हा ने लिफ्ट बंद होने के करण जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के बीच कन्फूज़न को बताया। जो कि विधायक राज सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया और लिफ्ट को मरीजों की सुविधा के लिए प्रारंभ कर दिया गया।

इसके साथ ही मरीजों द्वारा बेड पर चादर नहीं होने, अस्पताल में साफ-सफाई के साथ-साथ मरीजों के इलाज में अनियमितता की शिकायत पर विभिन्न वार्डों में इलाज़रत मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और स्वतः स्थिति का जायजा लिया।
चादरों की समय पर सफाई ना होने पर लॉन्ड्री को अपडेट करने जैसे विषय पर एसएनएमएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट, प्रिंसिपल एवं सीनियर डॉक्टर्स की टीम के साथ विशेष चर्चा की।












