Advertisement

विधायक के गांव की उपेक्षा! गायघाट के खजूरी गांव में संपर्क पथ की बदहाली, लोगों में आक्रोश

-विधायक के गांव की उपेक्षा! गायघाट के खजूरी गांव में संपर्क पथ की बदहाली, लोगों में आक्रोश

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। संवाददाता।

गायघाट प्रखंड अंतर्गत खजूरी गांव की हालत जनप्रतिनिधियों की कथनी और करनी में अंतर को उजागर कर रही है। यहां ब्रह्म स्थान से मुसहर टोला तक जाने वाली संपर्क सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। खास बात यह है कि यह गांव वर्तमान विधायक का पैतृक गांव है, फिर भी विकास से अबतक वंचित है।

इस बस्ती में मुख्य रूप से विभिन्न पिछड़ी जातियों के लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार स्थानीय मुखिया एवं विधायक से इस सड़क के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है।

स्थानीय निवासी लोगों ने बताया, उनलोगों ने कई स्थानीय जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया,लेकिन अबतक किसी ने उनकी समस्या को गम्भीरता से नहीं लिया। अब ऐसे सवाल यह भी उठने लगे हैं कि जब विधायक के गांव में यह हाल है तो बाकी जगह का क्या होगा?”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

#गायघाट #खजूरीसड़कविवाद #विकासकीउपेक्षा #जनप्रतिनिधिसोएहैं #मुसहरटोला #सड़ककीमांग #ग्रामीणआंदोलन #बिहारविकास #सवालविधायकसे