Advertisement

विद्यालय का संस्कारक्षम वातावरण छात्रों में अच्छे मूल्य और व्यवहार का विकास करता है: राकेश नारायण अंबष्ट

-विद्यालय का संस्कारक्षम वातावरण छात्रों में अच्छे मूल्य और व्यवहार का विकास करता है: राकेश नारायण अंबष्ट

-आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के 17वें दिन शिक्षकों को मिला मूल्यपरक मार्गदर्शन

भागलपुर | शशि भूषण मिश्र ।

सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी (चंपानगर) भागलपुर में भारती शिक्षा समिति एवं शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में संचालित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग, सेवा स्थायित्व वर्ग एवं कार्यरत आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के 17वें दिन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, वर्ग के मीडिया प्रभारी राकेश नारायण अंबष्ट, भोजपुर के जिला निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और जमालपुर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य छट्टू साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण दिवस का उद्घाटन किया।

मुख्य वक्ता राकेश नारायण अंबष्ट ने कहा,

> “विद्यालय का संस्कारक्षम वातावरण छात्रों में अच्छे संस्कार, मूल्य और व्यवहार का विकास करता है। यह वातावरण शिक्षक, अभिभावक, छात्र और विद्यालय के सभी सदस्यों के सहयोग से निर्मित होता है। इसमें अनुशासन, सम्मान, सहयोग और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।”

 

उन्होंने छात्रों में पारिवारिक स्नेह, परहित की भावना, निर्भयता और जिम्मेदारी के भाव के विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि विद्यालय को एक ऐसा मंच बनाना चाहिए जो छात्रों को समाज और परिवार के बीच मजबूत सेतु के रूप में जोड़ सके।

गया के विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र होता है बल्कि समाज निर्माण का भी पवित्र स्थल है।

> “शिक्षा ज्ञान का प्रकाश है, जो व्यक्ति के जीवन और समाज को दिशा देता है। समाज व्यक्तियों से बनता है, और शिक्षा ही उन व्यक्तियों को गढ़ती है।”

 

कार्यक्रम में पूर्णकालिक कार्यकर्ता रमेश मणि पाठक ने “संस्कृत भाषा शिक्षण” विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में प्रयुक्त वस्तुओं के संस्कृत नामों की जानकारी देकर संस्कृत के व्यवहारिक पक्ष को सरलता से प्रस्तुत किया।

परिचय सत्र का संचालन प्रधानाचार्य छट्टू साह ने किया।

इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह, परमेश्वर कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, जीवन राठौर, आकाश कुमार, रिचा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, राखी कुमारी, साकेत कुमार, सुजीत कुमार गुप्ता, शशि भूषण मिश्र सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।