Advertisement

विकास कार्यों को नई रफ्तार, गायघाट विधायक ने किए योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

-विकास कार्यों को नई रफ्तार, गायघाट विधायक ने किए योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

गायघाट प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक श्री निरंजन राय ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) के तहत कुल लगभग ₹38.50 लाख की लागत से तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा दो योजनाओं का उद्घाटन किया।

शिलान्यास की गई योजनाएं:

1. जारंग पूर्वी पंचायत, थलवाड़ा ग्राम वार्ड संख्या-12 में रामाशीष सहनी से परशुराम सहनी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, लागत – ₹8,48,256।

2. केवटसा पंचायत, तुर्कटोलिया ग्राम में मो. मकसूद से मो. जहांगीर के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण, लागत – ₹10,94,300।

3. कांटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत, बेनीबाद ग्राम स्थित मदरसा में पुस्तकालय निर्माण, लागत – ₹13,90,000।

 

उद्घाटन की गई योजनाएं:

1. पिरौंछा ग्राम (वार्ड संख्या 8) में ब्रह्मस्थान के निकट चबूतरा निर्माण, लागत – ₹2,42,900।

2. राघोपुर (वार्ड संख्या 12) में ब्रह्मस्थान के निकट चबूतरा निर्माण, लागत – ₹2,42,900।

कार्यक्रम में विधायक निरंजन राय ने कहा, “शिलान्यास एवं उद्घाटन के दौरान मिले अपार स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र में विकास की कोई कसर बाकी न रहे।”

इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय, पूर्व जिला पार्षद वकील सहनी, फूलबाबू राय, सरपंच संघ अध्यक्ष परशुराम सहनी, पंसस दिनेश राय, विजय राय, सरपंच विनोद राय, प्रधान महासचिव राहुल कुमार, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव, चंदन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

#गायघाट_विकास #विधायक_निरंजन_राय #बिहार_विकास_योजना #मुख्यमंत्री_क्षेत्र_विकास_योजना #मुजफ्फरपुर_समाचार