Advertisement

वर्ल्ड ब्ल्ड डोनर डे पर चार जगहों पर रेडक्रॉस लगाएगा कैंप: ई. विभूति नारायण सिंह

चंपारण की खबर::

-वर्ल्ड ब्ल्ड डोनर डे पर चार जगहों पर रेडक्रॉस लगाएगा कैंप: ई. विभूति नारायण सिंह

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

ईस वर्ष वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का थीम, खून दो, प्लाज्मा दो जीवन साझा करो है। इस थीम को ब्लड और प्लाजमा दान करने के लिए महत्व को बताया जाएगा और बार-बार रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। उक्त बातें मोतिहारी रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ई विभूति नारायण सिंह ने वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के पूर्व संध्या पर कही। बताया कि वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर जिले के चार जगहों पर ब्लड डोनर कैंप का भी आयोजन किया गया है।

कहा कि खून की एक बूंद किसी भी की जिंदगी बचा सकती है,खून के बिना शरीर मांस और हड्डियों से बना सिर्फ एक कंकाल रह जाता है। लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है। विश्व भर में इस दिन को मनाने की का मकसद सभी लोग को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। श्री सिंह ने कहा कि कल रेड क्रॉस की एक यूनिट एसएसबी पनटोका कैंप में दूसरा पिपराकोठी एसएसबी कैंप तीसरा टोल प्लाजा चकिया के पास और रेड क्रॉस भवन में भी चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एनजीओ,राजनीतिक दल के लोगों समाज के जागरूक लोगों को तथा व्यक्तिगत और पर भी लोगों को रक्तदान करने के लिए आह्वान किया है।