Advertisement

लाल किले से पीएम मोदी का दिवाली तोहफा: आम आदमी के लिए टैक्स में कटौती, कारोबारियों को मिलेगी GST में राहत

-लाल किले से पीएम मोदी का दिवाली तोहफा: आम आदमी के लिए टैक्स में कटौती, कारोबारियों को मिलेगी GST में राहत

नई दिल्ली। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली पर करोड़ों देशवासियों के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार आम आदमी और कारोबारियों दोनों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिवाली के आसपास कारोबारियों के लिए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी फॉर्म जारी किए जाएंगे, जिससे रिटर्न भरना और रिफंड पाना आसान हो जाएगा। वहीं, आम लोगों के लिए टैक्स में भारी कटौती की जाएगी, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक 40 हजार से अधिक अनावश्यक कॉम्प्लायंस खत्म किए जा चुके हैं और इनकम टैक्स बिल की 280 से ज्यादा धाराओं को हटाया गया है। अब “नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म” के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो खासतौर पर छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाएगी।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन सुधारों से न केवल कारोबारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि देश की आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।