Advertisement

रुद्र सेना संगठन चलाने वाले कर रहे थे लूटकांड, छापेमारी में सामान बरामद, एक गिरफ्तार

-रुद्र सेना संगठन चलाने वाले कर रहे थे लूटकांड, छापेमारी में सामान बरामद, एक गिरफ्तार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

रुद्र सेना के नाम से संगठन चलाने वाले सुगौली के सुगांव गांव निवासी नितेश ठाकुर की पुलिस ने पोल खोल दी है। संगठन के आड़ में लूट की घटनाओं को अंजाम देने का नितेश ठाकुर मास्टर माइंड निकला। वहीं जांच और पूछताछ में नितेश ठाकुर के साथ उसके गांव के तीन अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है।
बताया जाता है कि पटना के अगमकुआ थाना क्षेत्र से 50 लाख रुपये की मोटर,पंखा ,तार की लूट हुई है।


सुगौली थाना क्षेत्र के नितेश ठाकुर और सुगौली माई स्थान का पप्पू शर्राफ़ के साथ साथ कुछ अन्य लोग भी इस अपराध गिरोह में शामिल हैं।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट का सामान पप्पू सर्राफ के घर से बरामद किया गया है।साथ ही पप्पू सर्राफ के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।