Advertisement

रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ’, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

-रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ’, यूट्यूब से रील्स तक मचा रहा धमाल

मुजफ्फरपुर।भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर अपनी दमदार आवाज़ से धूम मचाने वाली शिल्पी राज का नया गाना “प्राइवेट बलमुआ” रिलीज होते ही ट्रेंड में छा गया है। Alpha Beat Bhojpuri से रिलीज इस गाने ने यूट्यूब पर तेजी से पकड़ बनाई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों रील्स बन रही हैं।
गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। साफ-सुथरे बोल, कैची म्यूजिक और शानदार वीडियो प्रेजेंटेशन ने इसे युवाओं के बीच खासा पसंदीदा बना दिया है।
गीतकार प्रभु विष्णुपुरी के चटपटे बोल और संगीतकार चमन सिंह की धुन ने गाने को और आकर्षक बना दिया है। वहीं शिल्पी राज की ऊर्जा से भरपूर आवाज़ इस गाने में अलग ही ताजगी भरती नजर आती है।


गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि “प्राइवेट बलमुआ” एक मजेदार और एंटरटेनिंग गाना है, जिसे रिकॉर्ड करते वक्त ही उन्हें भरोसा था कि यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। उन्होंने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार बेहद खास है।
वीडियो में विजय चौहान और श्वेता सेन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। दोनों के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने गाने को विजुअली बेहद आकर्षक बना दिया है।
निर्देशक और कोरियोग्राफर हनी पांडेय ने वीडियो को मॉडर्न और यूथफुल टच दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी रवि ठाकुर और राहुल सिंह ने इसे और शानदार बनाया है। एडिटिंग जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने की है, जो वीडियो की रफ्तार को बनाए रखती है।
गाने के निर्माता राजन सिंह हैं, जबकि प्रोजेक्ट हेड राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे प्रोजेक्ट को संभाला है। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा ने निभाई है।
कुल मिलाकर, “प्राइवेट बलमुआ” इस समय भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों की प्लेलिस्ट में तेजी से जगह बना रहा है और आने वाले दिनों में इसके बड़े चार्टबस्टर बनने की पूरी संभावना है।