Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राघोपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

-राष्ट्रीय युवा दिवस पर राघोपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

-200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गायघाट प्रखंड के राघोपुर में सेवा भारती, आरोग्य भारती, सहकार भारती एवं एनएमओ (NMO) बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) की चिकित्सक टीम द्वारा 200 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सहकार भारती के जिला महामंत्री राजेश कुमार ने बताया कि सेवा भारती विगत आठ वर्षों से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में पूरे बिहार में स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बस्तियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।


शिविर के दौरान गायघाट के खंड कार्यवाह अभिषेक सुमन, अरुण यादव, रोहित ठाकुर, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. रक्षिका, डॉ. कुमारी लिल्ली, अभय गर्ग, शिवम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।