-रात के अंधेरे में कई थानों में पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP कांतेश मिश्रा.. एक थाने में सस्पेंड तो दुसरे थानेदार को… मचा हड़कंप….!!
दीपक कुमार। संवाददाता
-मुजफ्फरपुर पुलिस में अब लापरवाही पर नहीं चलेगी ढील.. वर्दी में रहना है तो ड्यूटी में रहना होगा फील!!
मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पुलिस महकमे में मचा है हलचल…
क्योंकि इस बार कार्रवाई सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई है!
दिनांक 10 फरवरी 2026 की देर रात, Muzaffarpur के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने अचानक मिठनपुरा थाना का औचक निरीक्षण किया।। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने विभाग में हड़कंप मचा दिया। सुरक्षा दृष्टिकोण और शाम में सदर थाना क्षेत्र में घटी घटना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद थानाध्यक्ष मिठनपुरा क्षेत्र में सक्रिय नहीं पाए गए।

इतना ही नहीं… निरीक्षण में लंबित कांडों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, CCTNS अपडेट, रात्रि गश्ती और अवैध शराब एवं खनन पर कार्रवाई को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। साफ शब्दों में कहा गया कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
इसी कड़ी में कांडों के अनुसंधान में लापरवाही और शिथिलता के आरोप में मनियारी थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आम जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें, और उनकी समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान करें।
यानी साफ है… अब मुजफ्फरपुर पुलिस में काम नहीं, तो कुर्सी भी नहीं!!












