-राजापाकर में 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की अपील
राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राजापाकर फीडर से संचालित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि पीएमसीएच पटना और समस्तीपुर ट्रांसमिशन लाइन टावर पर मरम्मत एवं लाइन निर्माण कार्य के कारण यह बाधा उत्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान 33 केवी राजापाकर फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और पानी का भंडारण कर लें।
विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।










