–राजापाकर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक शंभूनाथ सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत हरपुर हरदास गांव में समाजसेवी शंभूनाथ सिंह के श्राद्धकर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वे ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक थे। उनके निधन से गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है।
कार्यक्रम में उनके पुत्र समाजसेवी मनीष सिंह सहित परिजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सिंह के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कर्तृत्व को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि शंभूनाथ सिंह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। बैंक सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी और समर्पण से कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पार्षद नीरज कुमार संटू, मोहित पासवान, पूर्व जिला पार्षद आरती राय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मंजेलाल राय, उपेंद्र राय, कैलाश राय, मुकेश पटेल, अरशद हुसैन, रामप्रवेश पासवान, सत्येंद्र नारायण सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार प्रभाकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रंजीत पंडित सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।












