Advertisement

राजापाकर में शारदा ज्ञान निकेतन बेलकुंडा का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

–राजापाकर में शारदा ज्ञान निकेतन बेलकुंडा का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर स्थित शारदा ज्ञान निकेतन बेलकुंडा के परिसर में विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह, नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया बेबी देवी एवं विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भक्ति गीत से हुई, जिसे छात्र सौरभ कुमार के समूह ने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। समारोह में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के निजी विद्यालयों के संचालक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, भक्तिगीत, लोकगीत, समूह नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। यूकेजी के आयांश भारद्वाज की टीम ने ‘लूंगी डांस’ पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों से सराहा। कक्षा 8 की शालिनी कुमारी के समूह ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छात्राओं ने जूडो-कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा के कौशल का प्रदर्शन भी किया।
विद्यालय के निदेशक अमरेश सिंह ने बताया कि विद्यालय अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है और यहां निर्धन वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को अनुशासन, संस्कार और शिष्टाचार की शिक्षा देना विद्यालय की प्राथमिकता है।
समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।