-राजापाकर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
-कार्यकर्ताओं को संगठन और डिजिटल माध्यमों का दिया गया प्रशिक्षण
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव
भारतीय जनता पार्टी के राजापाकर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीपीएस आईटीआई, बभनी मठ परिसर में किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण, दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। प्रथम सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की गई, जबकि द्वितीय सत्र में पार्टी के इतिहास और उसके विकास क्रम पर प्रकाश डाला गया। तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में संगठन विस्तार और कार्यपद्धति को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

पंचम सत्र में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन पर जानकारी साझा की गई। वहीं छठे सत्र में सोशल मीडिया, एआई और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। सातवें सत्र में बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के साथ शिविर का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुबोध सिंह, राजापाकर मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











