Advertisement

राजापाकर में भाकपा माले की प्रखंड बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान और 23 फरवरी विधानसभा मार्च की तैयारी तेज

–राजापाकर में भाकपा माले की प्रखंड बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान और 23 फरवरी विधानसभा मार्च की तैयारी तेज

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड के अल्लीपुर ग्राम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) की प्रखंड कमेटी की बैठक कामरेड सुमन कुमार के आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुमन Kumar ने की।
बैठक में पार्टी के नवीकरण एवं सदस्यता भर्ती अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी ब्रांच कमेटी के सचिवों के चुनाव पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की गई।


इसके अलावा 23 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में प्रस्तावित विधानसभा मार्च की तैयारी को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड कमेटी ने निर्णय लिया कि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।
बैठक में ब्रजकिशोर साह, भिखारी प्रसाद सिंह, राम बहादुर प्रसाद सिंह, लाल बहादुर माझी, रामचंद्र सहनी, महताब राय, विनोद राम, कमलेश्वर साह, दिनेश साह, राम इकबाल सिंह, सुरेश बैठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने संगठन विस्तार और किसान हितों के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।