–राजापाकर में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी का जनसंपर्क अभियान, समस्याएं सुनीं और शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
प्रतिमा कुमारी ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजापाकर विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग तथा देसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी कई समस्याएं उनके सामने रखीं। पूर्व विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

भ्रमण के क्रम में वे जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर हरदास गांव पहुंचीं, जहां ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक स्वर्गीय शंभूनाथ सिंह के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार दास, मनीष सिंह, कांग्रेस नेता रंधीर कुमार यादव, राजा कुमार दास, छोटू सिंह, अजय कुमार, टुनटुन कुमार, आदर्श सिंह, आकाश, राजा, राजद नेता अजय राय, सुबोध पटेल, चंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।














