Advertisement

राजापाकर में जश्न: उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

–राजापाकर में जश्न: उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे एनडीए की बड़ी जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनडीए ने राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि आज भी जनता के बीच गठबंधन की लोकप्रियता बरकरार है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है।


इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव अमर कुमार श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित आवास पर पहुंचकर नवनिर्वाचित सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने फूल-माला और बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, दीपक सिन्हा, अरुण शर्मा, रामकुमार राय, पंकज कुमार शाह, अनीश कुमार, रामप्रवेश पासवान, मनीष कुमार, दीपक कुमार, केशव कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।