–राजापाकर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
राजापाकर, बिहार।
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजापाकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने किया।
बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ होली मनाएं। पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। भ्रामक पोस्ट, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। साथ ही होलिका दहन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।
बैठक में नथुनी प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, अवधेश राय, जयपत प्रसाद सिंह, हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, मुकेश पटेल, अनिल कुमार, संतोष सिंह, राजीव सिंह, भगवान सिंह, हीरो राय, रमेश राय, मुखिया सत्येंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सुबोध राम समेत सैकड़ों शांतिप्रिय नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।









