Advertisement

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में 24 दिवसीय ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का समापन, छात्र-छात्राओं को मिला कराटे का हुनर

–राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में 24 दिवसीय ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का समापन, छात्र-छात्राओं को मिला कराटे का हुनर

राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
जिला शिक्षा परियोजना वैशाली के आदेशानुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत 24 दिवसीय जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को जूडो-कराटे के विभिन्न दांव-पेंच, आत्मरक्षा तकनीक और शारीरिक मजबूती से जुड़ी बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे विषम परिस्थितियों में भी अपनी सुरक्षा कर सकें। प्रशिक्षकों ने खेल की बुनियादी मुद्राओं और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से बच्चों को आत्मविश्वास से भरने का प्रयास किया।


कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केशव नारायण की अध्यक्षता में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जूडो-कराटे न केवल आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखने की सलाह दी।
मौके पर शिक्षक रविंद्र कुमार रवि, प्रवीण कुमार, अमरेश कुमार राय, राकेश कुमार झा, विनोद कुमार, निधि सिंह, रितु सिंह, प्रियंका वर्मा, प्रीति कुमारी, शिवाजी सिंह, शबनम खानम, सिद्रा शरीफ, रूपा कुमारी, शालिनी कुमारी, मीना देवी, दिनेश कुमार तथा जूडो-कराटे प्रशिक्षक प्रिंस कुमार सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।