Advertisement

राकेश कुमार बने गायघाट के नए थानाध्यक्ष

–राकेश कुमार बने गायघाट के नए थानाध्यक्ष

–तुर्की थाना में तैनात थे दरोगा राकेश

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वही तुर्की थाने में तैनात राकेश कुमार को गायघाट के नए थानाध्यक्ष बनाया गया है।

यह कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि हालिया विवाद और हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मामले की जांच जारी है और आगे भी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इसी क्रम में अचानक फायरिंग हो गई, जिससे बुजुर्ग के जगतवीर राय के सीने में गोली लग गई। गोली उनके गाल और गर्दन को छेदते हुए पास में खड़ी एक भैंस को भी जा लगी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीने में गोली लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है।