Advertisement

मौसम : बिहार के 26 जिलों में भयंकर बारिश और आंधी, येलो अलर्ट जारी

-मौसम : बिहार के 26 जिलों में भयंकर बारिश और आंधी, येलो अलर्ट जारी

पटना ।ब्यूरो।

मई की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश, आंधी और ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

तीन दिन तक नहीं मिलेगी राहत:

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। वायुमंडलीय नमी के कारण यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है।

किन जिलों में अलर्ट?

पटना, गया, नालंदा, नवादा, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय सहित कुल 26 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, ठनका, और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को मौसम का हाल
गुरुवार को राज्यभर में दिनभर तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। डेहरी (रोहतास) में अधिकतम तापमान 35.8°C दर्ज किया गया, जबकि बांका में न्यूनतम तापमान 20.5°C रहा।

जनता से अपील:

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और बिजली गिरने से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

#बिहारमौसम #बारिशअलर्ट #ठनकाखतरा #पटनावेदर #बिजलीगिरनेकीचेतावनी #IMDAlert