चंपारण की खबर::
– निचले तबके के लोग आज भी हैं शोषित : प्रभुनाथ गुप्ता – जिला स्तरीय संयोजन समिति का किया गठन
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का पूर्वी चंपारण जिला स्तरीय संयोजन समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत शहर के चांदमारी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कन्वेंशन के राज्य कमेटी सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता के उद्घाटन भाषण से शुरू हुआ । श्री गुप्ता ने कहा कि सबसे निचले तबके के लोग आज भी शोषित हैं। जो खेत मजदूर के नाम से जाने जाते हैं, जिनकी आबादी आधे से अधिक इस जिले में है। आज आवश्यकता है कि उनके तमाम समस्याओं को चिन्हित कर संगठित रूप से आंदोलन कर समस्याओं से निजात दिलाया जाए। कन्वेंशन को विजय नाथ तिवारी, किसान सभा के वरिष्ठ नेता ध्रुव त्रिवेदी ने संबोधित किया।

अध्यक्षता उगम राम ने की। तत्पश्चात पांच सदस्य पांच सदस्यीय जिला स्तरीय अंयोजन समिति का गठन किया गया। जिसके संयोजक उगम राम, इंदल सहनी, ब्यास महतो, रंभू माझी एवम शंभू सहनी को सदस्य चुना गया। कन्वेंशन का अभिनंदन सीटू के सीटू के जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने की।








