Advertisement

मोकामा में बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने चलाया जनसंपर्क अभियान

-मोकामा में बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

मोकामा(पटना)।संवाददाता।

भाजपा ही मोकामा में सर्वांगीण विकास कर सकती है।जिस मोकामा के समृद्ध सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं आध्यात्मिक विकास की चर्चा देश दुनिया में हुआ करती थी, दुर्भाग्यपूर्ण ढ़ंग से आज वह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।ये बातें बिहार की सभी पाँच क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाले पहले अभिनेता बनने का गौरवप्राप्त कर चुके मशहूर बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के कई गाँवों में जनसम्पर्क अभियान चलाने के क्रम में कहीं।

अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि मोकामा के गौरव को पुनर्स्थापित करने का बीड़ा हमसबों ने उठाया है और इसके लिए सामुदायिक प्रयास करेंगें।मोकामा प्रखंड के मोर गाँव के मूल निवासी फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप ढाई दर्जन से ज़्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका का निर्वाह कर देशस्तर पर अच्छी खासी सुर्खियां बटोर चुके हैं।चौहर, जट जटिन, लव यू दुल्हिन, सैयां ई रिक्शावाला, टूटे न सनेहिया के डोर, तीज आदि इनकी सुपरहिट फिल्में रही हैं।अपने दो दिवसीय दौरे पर मोकामा पँहुँचे अभिनेता ने मोर, पंडारक, शिवनार, बरहपुर, महेंद्रपुर, मोकामा के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को आगामी होनेवाले उपचुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील मतदाताओं से की।बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश महंथ, दिलीप कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, ललन पासवान, बबलू सिंह आदि जनसम्पर्क अभियान में उनके साथ थे।