Advertisement

मुसहरी बिहार ग्रामीण बैंक की ऑफिसर अमृता सिंह को ट्रांसफर पर भावपूर्ण विदाई

-मुसहरी बिहार ग्रामीण बैंक की ऑफिसर अमृता सिंह को ट्रांसफर पर भावपूर्ण विदाई

-केक काटकर जताया सम्मान

मुजफ्फरपुर।
मुसहरी स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की मुसहरी शाखा में शनिवार की शाम ऑफिसर अमृता सिंह के ट्रांसफर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शाखा कार्यालय में आयोजित इस सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम में बैंक कर्मियों ने उन्हें बुके, अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इसके बाद केक काटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि अमृता सिंह ने अपने कार्यकाल में शाखा के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सरल कार्यशैली, सहयोगी स्वभाव और कर्मठता को सभी याद करेंगे।

समारोह में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में ऑफिसर कुमार संजीव कौशिक, कैशियर रीना कुमारी, ऑफिस बॉय अविनाश कुमार, उमेश कुमार, नितेश कुमार सिंह, टुनटुन चौधरी, राजू दास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमृता सिंह के बेहतर भविष्य और सफल करियर की शुभकामनाएँ दीं।