Advertisement

मुजफ्फरपुर: हरपुर में श्रीकृष्ण लीला चौपहरा में झांकी की प्रस्तुति

-श्रीकृष्ण लीला चौपहरा में झांकी की प्रस्तुति

-हरपुर चौक पर कार्यक्रम आयोजित
-श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रखंड के हरपुर चौक पर श्री कृष्ण लीला चौपहरा का आयोजन किया गया। जिसमें आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान आकर्षक झांकी में सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा श्री कृष्ण लीलाओं को विभिन्न प्रसंगों में प्रस्तुत किया गया। संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान बिनोद चौधरी, मुकेश चौधरी, सिकेन्द्र महतो,जनकलाल महतो,नारायण भंडारी, फुद्दू कुमार, राजकुमार चौधरी, संजय चौधरी, टुल्लू चौधरी, उपेंद्र महतो,प्रमोद चौधरी, प्रेम कुमार आदि कार्यकर्ता भी थे।